दो बाइक आपस में टकराई पांच घायल

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

सासनी- इगलास रोड पर आमने-सामने से दो बाइकें टकरा गई। जिसमें पांच लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां हालत गंभीर होने के कारण एक को अलीगढ मेडिकल और एक अन्य को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
रविवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव ऊसवा निवासी कन्हैया अपने मित्रगण विवेक और अकिंत के साथ बाइक द्वारा अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। बताते हैं कि जैसे ही वह इगलास रोड पहुंचे वैसे ही सामने से बाइक पर सवार होकर आ रहे लढ़ौटा निवासी भूपेन्द्र और ललित की बाइक से कन्हैया की बाइक टकरा गई। आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद राहगीरों और खेतों में काम कर रहे किसानों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। उधर सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी सीएचसी पहुंच गये। सीएचसी से चिकित्सकों ने अंकित की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जब कि ललित और भूपेंद्र को हाथरस जिला अस्पताल भेजा गया। विवेक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया। समाचार लिखे जाने तक घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
वहीं दूसरी ओर बिजलीघर निवासी विष्णु वाष्र्णेय पुत्र जय नारायण वाष्र्णेय कोतवाली चैराहे पर कोतवाली के सामने मिष्ठान आदि की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। बताते हैं कि वह अपनी दुकान से घर की ओर जा रहा था। बताते हैं कि जैसे ही वह बाइक लेकर न्यू सब्जी मंडी परिसर के निकट से न्यू बिजलीघर कालोनी के लिए मुडा तो पीछे से आ रही अज्ञात बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह सडक पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ऐंबुलेंस के जरिए घायल को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे अलीगढ रेफर कर दिया। उधर मौका पाकर बाइक सवार भाग गया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। वहीं घायल विष्णु का उपचार अलीगढ मेडिकल में चल रहा है, हालत नाजुक बनी हुई है।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई

संजय भाटिया ने लोकसभा चुनाव में रचा था इतिहास संजय भाटिया कुरुक्षेत्र विश्वविद्याल ग्रेजुएट हैं। इनका जन्म हरियाणा के पानीपत जिले में हुआ है। वह भाजपा के महामंत्री भी रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी संजय भाटिया ने अपने पहले ही लोकसभा चुनाव में इतिहास रच दिया था। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 6.54 लाख मतों के अंतर से मात दी थी। संजय भाटिया ने प्रदेश के 53 साल के इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। उन्हें कुल 909432 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा को 654269 वोटों के अंतर से हराया था। राहुल गांधी ने दिया था कर्मवीर के नाम का सुझाव वहीं कर्मवीर सिंह बौद्ध किसी भी गुट या खेमे से जुड़े हुए नेता नहीं माने जाते। यही कारण है कि उन्हें संगठन के भीतर एक संतुलित और सर्व स्वीकार्य चेहरे के रूप में देखा जा रहा है। वे ‘संविधान बचाओ अभियान’ में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं और जमीनी स्तर पर पार्टी के कार्यक्रमों में भागीदारी निभाते रहे हैं। एससी समुदाय से आने वाले कर्मवीर सिंह बौद्ध सामाजिक संतुलन के नजरिये से भी एक अहम दावेदार है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने स्वयं उनके नाम का सुझाव दिया है। अंबाला के मुलाना विधानसभा में रहने वाले कर्मवीर सिंह प्रशासकीय अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं और लंबे समय से कांग्रेस से जुड़कर कार्य कर रहे थे। कांग्रेस ने उन्हें हिमाचल प्रदेश में एससी सेल का प्रभारी भी बनाया था। राष्ट्रीय स्तर पर वह कन्वीनर भी हैं।