चाणक्यपुरी इलाके में एक आईएफएस (भारतीय विदेश सेवा) अधिकारी ने एक इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली।

चाणक्यपुरी इलाके में एक आईएफएस (भारतीय विदेश सेवा) अधिकारी ने एक इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि वह काफी दिन से परेशान थे। मृतक की पहचान जितेन्द्र रावत के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच है।
जानकारी के मुताबिक, जितेन्द्र रावत डिप्रेशन में थे और उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने आज सुबह इमारत से कूदकर जान दे दी। वह चाणक्यपुरी में MEA की रेसिडेंशियल सोसाइटी के फर्स्ट फ्लोर पर रहते थे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
Author: planetnewsindia
8006478914