पहाड़ी इलाके बर्फ से चमक उठे। मगर कश्मीर घाटी के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ पड़ने से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार 9 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा।

कश्मीर में मंगलवार को भी बर्फबारी हुई। पहाड़ी इलाके बर्फ से चमक उठे। मगर कश्मीर घाटी के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ पड़ने से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार 9 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 10 से 12 मार्च के बीच फिर बारिश व बर्फबारी हो सकती है।
बनिहाल के चमलवास और अन्य कुछ जगहों पर भूस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। सुबह 10 बजे छोटे वाहनों को ही आने-जाने की अनुमति दी गई। रामबन और बटोत में भी भूस्खलन से चिनाब वैली से लगते जिला रामबन, किश्तवाड़ और डोडा रूट पर वाहनों की आवाजाही बंद रही।
राजोरी में बिजली गिरने से 30 भेड़-बकरियों की मौत
जम्मू संभाग के राजोरी में सोमवार रातभर तेज बारिश हुई। कालाकोट में बिजली गिरने से 30 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। कोटरंका से बड्डाल, ढलेरी, गदयोग, बुद्धल से गब्बर, बथान आदि सड़कों पर पस्सियां गिरने से दिनभर यातायात ठप रहा। शाम तक यातायात बहाल कर दिया गया।
घाटी में अधिकतम तापमान में तीन से नौ डिग्री की गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान श्रीनगर समेत घाटी के अधिकतर हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। इससे घाटी में अधिकतम तापमान में तीन से नौ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अब 10 मार्च तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
Author: planetnewsindia
8006478914