Aligarh Weather: बारिश के साथ तेज ओलावृष्टि, बढ़ी ठंड, फिर से निकले गर्म कपड़े

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। शाम होते-होते मौसम गड़बड़ाने लगा। रात होते ही बारिश के साथ ओलावृष्टि हो गई।

Heavy hailstorm with rain in Aligarh city

फरवरी के अंत में मौसम ने अचानक पलटी मारी है। जहां एक और लोगों ने स्वेटर छोड़कर खाली कमीज में आ गए थे, वहीं 28 फरवरी की रात 9 बजते ही अलीगढ़ में बारिश के साथ तेज ओलावृष्टि हुई है।

शहर में रात 9 बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और बारिश के साथ तेज ओलावृष्टि होने लगी। छत पर चारों ओर ओले ही नजर आने लगे। लगातार पांच मिनट तक ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट आई है। मौसम में ठंडक बढ़ गई है। लोगों ने गर्म कपड़े छोड़कर पंखे भी चलाना शुरू कर दिए थे। ओलावृष्टि होने से पंखे फिर से बंद हो गए और लोगों ने गर्म कपड़े और रजाई बाहर निकाल ली

आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। शाम होते-होते मौसम गड़बड़ाने लगा। रात होते ही बारिश के साथ ओलावृष्टि हो गई। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और ओलावृष्टि हुई है,जिससे तापमान में भी गिरावट आई है।

शहर से देहात तक ओले की बारिश
अलीगढ़ शहर से देहात तक बारिश के साथ जमकर ओले बरसे। करीब 20 मिनट हुई बारिश के चलते  तापमान में   दो डिग्री सेल्सियस तक (28 डिग्री से 26 डिग्री सेल्सियस) गिरावट आ गई। साथ ही ओलों से घरों की छतों पर सफेद चादर बिछ गई। जबकि बारिश के चलते शहर में विभिन्न स्थानों पर जलभराव हो गया। अलीगढ़ नुमाइश परिसर में बारिश के चलते पूरी तरह अव्यवस्था फैल गई। नुमाइश देखने आए लोगों ने भीगते हुए किसी तरह अपने घर की राह पकड़ी।  बारिश के चलते शहर और देहात के अलग-अलग इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।