मनुष्य अपने कर्मों के अनुसार विभिन्न दुखों से पीड़ित हैं- वीके शांता बहन, ब्रह्माकुमारी बहनों ने निकाली शिव शोभायात्रा मार्ग में पुष्प वर्षाकर शोभायात्रा का किया जोशीला स्वागत

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

कलयुग के इस समय में सभी मनुष्य अपने कर्मों के अनुसार विभिन्न दुखों से पीड़ित हैं। उन्होंने लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रभु से अपनी समस्याएं न कहें, बल्कि समस्याओं को बताएं कि प्रभु उनके साथ हैं। तो समस्यायें खुद ब खुद समाप्त होने लगेंगी।
गुरूवार को यह बातें महाशिवरात्रि के बाद कस्बे में ब्रह्माकुमारी संस्था की बहनों द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के बाद भगवान भोलेनाथ की शिव शोभायात्रा के दौरान ब्रह्माकुमारी बीके शांता बहन ने बताईं। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षाकर जोशीला स्वागत किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ सासनी- रुदायन रोड स्थित संगम मार्केट से ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा भगवान शिव शोभायात्रा रथ का विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया गया। शोभायात्रा संगम मार्केट से शुरू होकर बडे श्री हनुमान जी मंदिर, बस स्टैण्ड, कमला बाजार, गांधी चैक, अयोध्या चैक, ठंडी सड़क, पंजाब नेशनल बैंक, कन्या इंटर कालेज, मुहल्ला विष्णुपुरी, आगरा अलीगढ़ रोड, जामा मस्जिद, बच्चा पार्क, सेंट्रल बैंक, शहीद पार्क, से पुनः बस स्टैण्ड होते हुए रूदायन रोड संगम मार्केट पहुंची जहां शोभायात्रा का समापन किया गया। शोभायात्रा में बी के कोमल बहन, बी के विनोद कुमार, बी के सुरेश गुप्ता के साथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवीन सर्राफ और उनकी टीम के सदस्य सौरभ वाष्र्णेय, आशीष वर्मा, आलोक वार्ष्णेय, मोहित अग्रवाल, नितिन गुप्ता, अनुभव अग्रवाल इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारी मोहन सराफ, प्रवीन सराफ, राजेश्वरी देवी, दीप्ति वाष्र्णेय, दीक्षा, सनी, आशीष गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई