ठाणे में एक मां ने कथित तौर पर अपनी 17 वर्षीय दिव्यांग बेटी की हत्या कर दी। साथ ही दो अन्य महिलाओं के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगाया। पुलिस ने कहा कि वे पीड़िता के शरीर के अवशेषों को ढूंढ़ने और निपटान स्थल के बारे में और जानकारी हासिल करने के लिए जांच कर रहे हैं।

पुलिस ने जारी किया विज्ञप्ति
पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि पीड़िता जन्म से ही शारीरिक रूप से अक्षम थी, वह चलने या बोलने में असमर्थ थी और बिस्तर पर पड़ी रहती थी। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट्स से पता चलता है कि वह 15 फरवरी से गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। 19 फरवरी की रात को पीड़िता की मां ने उसे दवा दी, जिससे कथित तौर पर उसकी मौत हो गई। अगले दिन महिला ने अन्य महिलाओं के साथ मिलकर लड़की के शव को एक सफेद चादर में लपेटा, उसे एक कार में रखा और उसे एक अज्ञात स्थान पर ले गई, जहां उसका निपटान किया गया।
पुलिस ने जारी किया बयान
पुलिस ने कहा कि वे पीड़िता के शरीर के अवशेषों को ढूंढ़ने और निपटान स्थल के बारे में और जानकारी हासिल करने के लिए जांच कर रहे हैं। साथ ही, तीसरी महिला की भी संलिप्तता के बारे में जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तीन महिलाएं शव को एक कार में लेकर जाती दिख रही हैं। हालांकि, मीडिया से बात करते हुए लड़की के पिता ने साफ कहा कि उनकी बेटी अब भी जीवित है और उसे इलाज के लिए कहीं और ले जाया गया है, क्योंकि ठाणे में चिकित्सा सेवाएं महंगी थीं।
Author: planetnewsindia
8006478914


