यूनियन स्कूल संस्थापक के निधन पर जताया शोक

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

कस्बा के पारस कालोनी निवासी यूनियन स्कूल के संस्थापक नेत्रपाल सिंह का बीमारी के चलते निधन हो गया। वह सत्तर वर्ष के थे। श्री सिंह के निधन पर विभिन्न संस्थाओं ने शोक व्यक्त करते हुए समाज के लिए अपूर्णनीय क्षति बताया।
सोमवार को जैसे ही यूनियन स्कूल के संस्थापक एवं ओमसाईं कोल्ड स्टोरोज निदेशक डॉ विकास सिंह के पिता के निधन की खबर शहर में फैली तो उनके शुभचिंतकों के साथ समाजसेवियों में शोक की लहर दौड गई। जिसे लेकर शहर में एक शोकसभा का अयोजन किया गया। शोकसभा में श्री सिंह के निधन को वक्ताओं ने समाज के लिए अपूर्णनीय क्षति बताया। कहा कि दिवंगत नेत्रपाल सिंह एक अच्छे और वरिष्ठ समाजसेवी होने के नाते अपने जीवन को जनसेवा में ही लगाए रहते थे। शोक सभा में दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को धैर्य धारण हेतु दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान तमाम समाजसेवी एवं अन्य लोग मौजूद थे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।