यूपी: विधानसभा के सामने दंपति ने किया आत्मदाह का प्रयास, बेटी की गुमशुदगी पर कार्रवाई न करने का है आरोप

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

Couple attempted suicide :लखनऊ में विधानसभा के सामने एक दंपति ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। यह दंपती कानपुर के रहने वाले हैं। 

विधानसभा के सामने सोमवार को कानपुर में मान निवादा के बिल्हौर में रहने वाले हैं राकेश दुबे (56) पत्नी निर्मला के साथ आत्मदाह करने पहुंचे। दोनों को खुद पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलता देख वहां तैनात आत्मदाह निरोधी के पुलिस कर्मियों ने दौड़ कर उन्हें रोक लिया। घटना की जानकारी हजरतगंज थाने में दी। पुलिस दंपती को थाने लेकर पहुंची। पूछताछ में राकेश ने बताया कि उनकी बेटी लापता हो गई है। उन्होंने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मगर पुलिस ने कोई उचित कार्रवाई नहीं की। इससे आहत होकर वह और पत्नी आत्मदाह करने पहुंचे थे। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक कानपुर पुलिस से बात की गई है। आगे की कार्रवाई कानपुर पुलिस करेगी।

 

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।