उत्तर प्रदेश सरकार इस आयोजन की प्रायोजक थी। इस कार्यक्रम का सहप्रायोजक ओमैक्स लिमिटेड था।
मलयेशिया के लंगकावी में फरवरी को आयोजित पुरस्कार समारोह में 15 हस्तियों को सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार इस आयोजन की प्रायोजक थी। इस कार्यक्रम का सहप्रायोजक ओमैक्स लिमिटेड था
सम्मान समारोह में प्रयागराज में गंगा, यमुना व अदृश्य सरस्वती के संगम पर चल रहे महाकुंभ के बारे में विभिन्न माध्यमों द्वारा जानकारी दी गई। इसका मकसद महाकुंभ की दिव्यता, भव्यता और अतिथियों हेतु प्रयागराज में की गई व्यवस्था, डिजिटल टेक्नोलॉजी के माध्यम से सुरक्षा व सुविधाओं से देश-दुनिया को अवगत कराना था।
समारोह के मुख्य अतिथि मलयेशिया पर्यटन विभाग के महानिदेशक दातुक मनोहरन पेरीसामी थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में एस्टॉम के चेयरमैन डीएस एचजे मिर्जा मोहम्मद तैयब बेग और ओमैक्स लिमिटेड के अशोक कुमार उपाध्याय उपस्थित थे। इन सभी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
समारोह में बुलंदशहर के अब्दुल्ला हॉस्पिटल के डॉ. मोहम्मद युनूस, बदायूं के बाबा इंटरनेशनल स्कूल के अनुज वार्ष्णेय, लखनऊ के एलडिको हाउसिंग एंड इंडस्ट्रीज लि. के एसके जग्गी, आगरा के गोविंद पंसारी के दीपक अग्रवाल, गढ़वाल के महाराजा अग्रसेन हिमालय गढ़वाल यूनिवर्सिटी के शिव कुमार गुप्ता, बुलंदशहर के निखिल ट्रेडिंग कंपनी के निखिल अग्रवाल, लखनऊ के ओमैक्स लिमिटेड के जतिन गोयल, मोहित गोयल, अंजनी कुमार पांडेय, रूड़की के सीनियर सिटीजन क्लीनिक के डॉ. नारायण दास अरोड़ा, गोरखपुर के शांति मोहन चिकित्सालय के डॉ. संजीव कुमार, मथुरा के एडवोकेट डॉ. कमल कांत उपमन्यु, डिबेटर रौनक उपमन्यु और काशीपुर के व्हाइटहाउस कंसलटेशन प्रा.लि. के अर्जुन सिंह बिष्ट को सम्मानित किया गया
Author: planetnewsindia
8006478914
