
सीबीआई ने दिल्ली परिवहन विभाग के छह अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इनपर भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी का आरोप है।
सीबीआई ने दिल्ली परिवहन विभाग के छह अधिकारियों को कथित भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के हाल ही में चुनाव हारने के बाद राजधानी में पहली बड़ी कार्रवाई है
अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी को विभाग में व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं। गिरफ्तारी से पहले शिकायतों की निगरानी और सत्यापन करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि शिकायतों के सत्यापन में प्रथम दृष्टया विभिन्न स्तरों पर भ्रष्टाचार के संकेत मिले। जिसके बाद इन छह अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया।
Author: planetnewsindia
8006478914