Kanye West: विवादों में रहने वाले कान्ये वेस्ट ने एक्स को कहा अलविदा, आखिरी पोस्ट में एलन मस्क को दिया धन्यवाद

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

Kanye West: हमेशा विवादों में रहने वाले कान्ये वेस्ट का एक्स अकाउंट निष्क्रिय हो गया है। हालांकि, यह साफ नहीं हो सका है कि यह एक्स की तरफ से किया गया है या रैपर ने खुद ही इसे बंद किया है।

पिछले कुछ दिनों से यहूदी विरोधी, स्त्री द्वेषी और नस्लवादी टिप्पणियों के बाद मशहूर रैपर कान्ये वेस्ट का एक्स अकाउंट निष्क्रिय हो गया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि  रैपर ने खुद अपना अकाउंट बंद किया है या फिर एक्स की तरफ से इसे बंद किया गया है।

Rapper Kanye West Says Goodbye to X Expresses Gratitude to Elon Musk in his Last Post
एलन मस्क को दिया धन्यवाद

अकाउंट बंद होने से पहले कान्ये वेस्ट ने एक्स के मालिक एलन मस्क का आभार व्यक्त किया था। उन्होंने लिखा, “मैं अब ट्विटर से लॉग आउट कर रहा हूं। मैं एलन का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे अपनी बात रखने का मौका दिया।  दुनिया को एक साउंडिंग बोर्ड के रूप में इस्तेमाल करना बहुत ही सुखद रहा है।”
Rapper Kanye West Says Goodbye to X Expresses Gratitude to Elon Musk in his Last Post

ट्रेलर स्विफ्ट पर की थी टिप्पणी

यह घटनाक्रम तब हुआ जब वेस्ट ने सुपर बाउल के दौरान टेलर स्विफ्ट पर टिप्पणी की। स्विफ्ट इस इवेंट में अपने बॉयफ्रेंड ट्रैविस केल्से का समर्थन करने आई थीं। कान्ये वेस्ट ने इस बारे में टिप्पणी करते हुए कहा, “अगर यह संस्कृति के बारे में है तो हम टेलर स्विफ्ट को टीवी पर एक अश्वेत व्यक्ति को नीचा दिखाने वाला गाना गाते हुए और ऐसी चीजों का आरोप लगाते हुए क्यों देख रहे हैं, जो अश्वेत व्यक्ति को जीवन भर के लिए नीचा दिखा सकती हैं।”
Rapper Kanye West Says Goodbye to X Expresses Gratitude to Elon Musk in his Last Post

कई बार कर विवादों में घिर चुके हैं कान्ये वेस्ट

इसके अलावा कान्ये वेस्ट ने कई बार एक्स पर विवादित और नफरत भरी पोस्ट्स साझा की थीं। उन्होंने खुद को ‘नाजी’ कहा और यौन तस्करी के आरोपों में जेल में बंद संगीत जगत के दिगग्ज शॉन पी. डिडी को रिहा करने की अपील की थी। इसके अलावा उन्होंने नाजिवाद का प्रचार करने वाले कपड़े अपने आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए लगाए थे। वहीं, उन्होंने अधिक वजन वाली महिलाओं की भी आलोचना की  थी। साथ ही, उन्होंने अपने अकाउंट पर अश्लील कंटेंट भी पोस्ट की थी।
Rapper Kanye West Says Goodbye to X Expresses Gratitude to Elon Musk in his Last Post

प्रतिबंध की उठ चुकी थी मांग

इसके बाद, कान्ये वेस्ट के अकाउंट पर ‘संवेदनशील कंटेंट चेतावनी’ का टैग लग गया था। उनकी इन आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद कई मशहूर हस्तियों जैसे डेविड श्विमर और पियर्स मॉर्गन ने एक्स से कान्ये वेस्ट को प्लेटफार्म से प्रतिबंधित करने की मांग की थी।
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914