कानपुर – शब-ए-बारात के मद्देनजर एक बैठक आयोजित की गई।

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

Kanpur Breking News शब-ए-बारात के मद्देनजर दिनांक 10.02.2025 को पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें शहर के मुस्लिम समुदाय के दोनों वर्गों (शिया एवं सुन्नी) के प्रतिनिधियों, उलेमा, शहर-ए-काजी एवं कार्यक्रम आयोजकों सहित पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त लॉ एण्ड ऑर्डर श्री हरीश चन्दर, अपर पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री राजेश कुमार सिंह, पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री श्रवण कुमार सिंह, पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार, पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री आशीष श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। शब-ए-बारात के अवसर पर शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन द्वारा समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।

Shab E Baraat
UP Police
Kanpur Police

मीडिया रिपोर्टर पंकज कुमार गुप्ता जालौन उत्तर प्रदेश प्लानेट न्यूज

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914