बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के बैनरतले समता बौद्ध विहार बिजाहरी सासनी में राष्ट्रपाल भंतेजी के मार्गदर्शन में त्याग बलिदान व साहस की प्रतीक माता रमाबाई अंबेडकर जयंती बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत तथागत बुद्ध की प्रतिमा एवं छवि चित्रों के सम्मुख द्विप प्रज्जवलित एवं पुष्प अर्पित कर सामूहिक बुद्ध वंदना तीसरेन पंचशील से हुई तथा समापन सब्बे सत्ता के साथ किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुमन गौतम प्रदेश अध्यक्ष समता सैनिक दल उत्तर प्रदेश अतिथि सुषमा सिंह मंडल उपाध्यक्ष बीएसआई अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ विशिष्ट अतिथि अखिल प्रदा माल्या एवं मंजू देवी तथा कार्यक्रम का संचालन माधुरी गौतम ने किया। कार्रक्रम में संस्था के पदाधिकारियों ने माता रमाबाई के त्याग साहस और बलिदान की सराहना करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्य को प्रेरणादाई बताया। कहा कि बाबा साहब ने आज महिलाओं को पुरुष प्रधान समाज में सम्मान हिन्दू कोड बिल के माध्यम से दिलाया उसके लिए महिलाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए बाबा साहब ने संविधान में महिलाओं को सारे अधिकार दिलाए । इस अवसर पर दि बुद्धिस्ट ऑफ इंडिया शाखा सासनी एवं जनपद हाथरस के पदाधिकारियों के अलावा क्षेत्र की सैकड़ो महिलाएं श्वेत वस्त्रों में मौजूद रहीं। राजेश बौद्ध जिलाध्यक्ष, प्रेम सिंह बौद्ध जिला महासचिव, रघुवीर सिंह गौतम, रामवीर सिंह रेंजर साहब, लखपति सिंह लेखपाल, पुष्पा बौद्ध, स्नेहलता, गरिमा सिंह, एकता सिंह, सुनीता बौद्ध, चांदनी, कर्मवती देवी, टोडी सिंह, अमर सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, सुशील कुमार, मुन्ना लाल, अनिल कुमार, राजेन्द्र सिंह, रामवीर सिंह, मिट्ठन लाल सुधा राजरानी प्रवीण कुमार, देवप्रकाश आदि का विशेष सहयोग रहो।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS

