उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग: वॉलीबॉल के बालिका वर्ग में बरेली की टीम बनी चैंपियन, बिजनौर को हराया

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

बरेली में तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

बरेली में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग जोनल प्रतियोगिता के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को विभिन्न वर्गों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।  इज्जतनगर स्थित आईवीआरआई मैदान पर सीनियर बालिका वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बिजनौर को हराकर बरेली की टीम विजेता बनी। वहीं, सीनियर बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में बिजनौर की टीम ने जीत हासिल की

सीनियर बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में अमरोहा की टीम ने बिजनौर को हराया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बिजनौर की टीम विजयी रही। फुटबॉल प्रतियोगिता में संभल की टीम ने प्रथम और बिजनौर की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। जूनियर बालक वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता में शाहजहांपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सब-जूनियर बालक वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में अमरोहा की टीम ने संभल को हराकर बाजी मारी।

कार्यक्रम का संचालन हरिप्रेम और महावीर सिंह ने किया। विजेता खिलाड़ियों को मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल बरेली मंडल के उपनिदेशक आदित्य कुमार ने पुरस्कृत किया। भगवानदास, ऋषिकुमार, नरेंद्र कुमार सिंह, सचिन कुमार, अमन वैश, अंकुर कुशवाहा, शैफाली, कोमल गौतम आदि मौजूद रहे।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई