रक्षा मंत्री के करीबी युवा नेता ने आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट कर दी बधाई

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

आदर्श महिला बाल कल्याण संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ युवा नेता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के करीबी वेद प्रकाश ने शुक्रवार को लखनऊ से जनपद के कस्बा सादाबाद पहुंच कर आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था के जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा से शिष्टाचार भेंट कर फूलमाला व दुपट्टा भेंटकर जोशीला स्वागत किया।

बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बहुत ही करीबी वेद प्रकाश जी के हाथरस आगवन पर संस्था के पदाधिकारियों ने भी उनका स्वागत सम्मान किया। वही वेद प्रकाश ने रेखा राणा को आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। इसी के साथ दोनों में संस्था के विस्तार हेतु वार्ता हुई। इस मौके पर संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश कुमार, धीरज दुबे, जानू चौधरी, अनिल चौधरी, दिनेश बघेल, सिंह, पूनम वर्मा राखी देवी, मंजू देवी, ज्योति देवी, उषा देवी, पूनम राघव,उमेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई