अमेरिकी सरकार के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑक्युपेशनल सेफ्टी एंड हेल्थ के अनुसार अमेरिका के बाकी राज्यों की तुलना में अलास्का में एयर टैक्सी और छोटे विमानों की दुर्घटनाएं ज्यादा होती हैं।

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

अलास्का में पहाड़ी इलाका और मुश्किल मौसम होता है। यहां कई गांव सड़क से नहीं जुड़े हैं, इसलिए लोगों और सामान की आवाजाही के लिए छोटे विमानों का इस्तेमाल किया जाता है।

फिर हुआ हादसा? अमेरिकी विमान अलास्का जाते समय हो गया लापता, 10 लोग थे सवार
फिर हुआ हादसा? अमेरिकी विमान अलास्का जाते समय हो गया लापता, 10 लोग थे सवार
अलास्का में बेरिंग एयर का एक विमान लापता हो गया है। लापता विमान में पायलट समेत 10 लोग सवार थे। विमान की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। अलास्का पहाड़ी इलाका है और यहां का मौसम हमेशा से ही चुनौतीपूर्ण रहा है।
अमेरिकी विमान अलास्का जाते समय हो गया लापता (प्रतीकात्मक तस्वीर) – अमेरिकी विमान अलास्का जाते समय हो गया लापता (प्रतीकात्मक तस्वीर) अमेरिका में एक बेरिंग एयर फ्लाइट गुरुवार दोपहर अलास्का के नोम के पास से अचालक लापता हो गई। इस प्लेन में 10 लोग सवार थे। खतरनाक सर्दियों के मौसम में लापता हुए विमान की खोज शुरू कर दी गई है। लापता विमान सेसना 208B ग्रैंड कारवां था। टीमें विमान के आखिरी लोकेशन का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं।
विमान की तलाश जारी
अलास्का के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग के अनुसार, बेरिंग एयर कारवां 9 यात्रियों और एक पायलट के साथ उनालाक्लीट से नोम के रास्ते में था। लगभग 4 बजे विमान के लापता होने की सूचना मिली थी। विभाग ने बताया है कि वह नोम और व्हाइट माउंटेन में स्थानीय लोगों की मदद से विमान की तलाश के काम में जुटे हैं। उनालाक्लीट पश्चिमी अलास्का में है, जो नोम से लगभग 150 मील (लगभग 240 किलोमीटर) दक्षिण-पूर्व और एंकोरेज से 395 मील (लगभग 640 किलोमीटर) उत्तर-पश्चिम में है।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई