छह बच्चों के सिर से उठा बाप का हाथ: कार-बाइक की टक्कर में चाचा-भतीजे की मौत; परिवार में मचा कोहराम

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

उत्तर प्रदेश के गोला गोकर्णनाथ में एक कार और बाइक की टक्कर हो गई। इस टक्कर में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। चालक हादसे के बाद कार छोड़कर भाग निकला।

गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। गोला – अलीगंज मार्ग पर कार की टक्कर लगने के बाद बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद चालक कार मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव कंजा निवासी अनिल वर्मा (58) अपने भतीजे मनोज कुमार (34) के साथ बुलेट बाइक से बेटी के घर गांव भदेड़ गए थे। वापस आते समय अलीगंज मार्ग पर उनकी बाइक कार से टकरा गई। इसमें अनिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनोज कुमार को सीएचसी में डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलने पर सीओ गवेंद्र गौतम, क्राइम इंस्पेक्टर रविंद्र पांडे मौके पर पहुंच गए हैं। हादसा होते ही चालक कार छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। अनिल वर्मा अपने पीछे पत्नी ऊषा देवी, एक पुत्र, दो बेटियां छोड़ गए हैं, जिसमें एक बेटी की शादी हो चुकी है। मनोज वर्मा अपने पीछे पत्नी अनुराधा और तीन बेटियों को छोड़ गए हैं।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई