Delhi Election:11 बजे तक 19.95 % मतदान, उत्तर पूर्वी दिल्ली में सबसे ज्यादा वोटिंग, यहां सबसे कम

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान जारी है। 13,766 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। मतदान केंद्रों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

Delhi Election 2025: सत्येंद्र जैन ने मतदान किया

शकूर बस्ती से आप उम्मीदवार सत्येंद्र जैन ने मतदान किया।

Delhi Election 2025: देवेंद्र यादव ने मतदान किया

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने मतदान किया।

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एवं लोकपाल सदस्य सुशील चंद्रा ने मतदान किया

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एवं लोकपाल सदस्य सुशील चंद्रा ने मतदान किया। उन्होंने कहा, ने कहा, “बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। मैं दिल्ली की जनता से अपील करूंगा कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें.।जब भी कोई पार्टी चुनाव आयोग के पास आती है, तो चुनाव आयोग हर पार्टी की बात सुनता है, अगर MCC का उल्लंघन होता है, तो तुरंत कार्रवाई की जाती है। चुनाव आयोग किसी भी याचिका पर चुप नहीं बैठता।”

प्रियंका गांधी ने किया मतदान

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान करने के लिए दिल्ली के मतदान केंद्र पहुंची। मतदान करने के बाद उन्होंने कहा, “यह सबसे बड़ा और अहम अधिकार है। अपने इस अधिकार का इस्तेमाल कीजिए। मैं जानती हूं कि दिल्ली की जनता ऊब चुकी है। तमाम समस्याएं हैं अगर उनका हल करना है तो घरों से बाहर आइए, मतदान कीजिए और अपना संवैधानिक अधिकार स्पष्ट कीजिए।”

पत्नी संग मतदान करने पहुंचे उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ मतदान करने के लिए दिल्ली के एक मतदान केंद्र पहुंचे।

सेंट्रल दिल्ली- 16.46 %
पूर्वी दिल्ली-  20.03 %
नई दिल्ली- 16.80 %
उत्तर दिल्ली- 18.63 %
उत्तर पूर्वी दिल्ली-24.87 %
उत्तर पश्चिमी दिल्ली- 19.75 %
शाहदरा- 23.30 %
दक्षिण दिल्ली- 19.75 %
दक्षिण पूर्वी दिल्ली- 19.66 %
दक्षिण पश्चिमी दिल्ली- 21.90 %
पश्चिमी दिल्ली- 17.67 %

अरविंद केजरीवाल ने परिवार संग किया मतदान

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लेडी इरविन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अपना वोट डाला। उनके माता-पिता, पत्नी और बेटे ने भी यहीं अपना वोट डाला। नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधायक का मुकाबला कांग्रेस के संदीप दीक्षित और भाजपा के प्रवेश वर्मा से है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मैं दिल्ली के सभी लोगों से विनती करना चाहूंगा कि सब लोग वोट डालने के लिए निकलें और अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करें… दिल्ली के विकास के लिए सभी लोग वोट डालें ऐसी ही मेरी सभी लोगों से विनती है। जाहिर तौर पर जो काम करेगा उन्हीं को जनता वोट देगी।”

खूब सोच-समझ कर मतदान करें: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘मेरे प्यारे दिल्लीवासियो संविधान ने आपको जो शक्ति दी है, आज उसका इस्तेमाल करने और अगले पांच साल के लिए अपना भविष्य निर्धारित करने का दिन है। आपका एक वोट आपको और आपकी दिल्ली को मजबूत बनाएगा। खूब सोच-समझ कर अपने अधिकार का प्रयोग करें और वोट जरूर डालें।’

पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने किया मतदान

पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए लायंस विद्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मतदान केंद्र 29 और 48 पर मतदान किया। उन्होंने कहा, “लोकतंत्र में हर चुनाव महत्वपूर्ण होता है… युवा मतदाताओं को आगे आना चाहिए और अपना वोट डालना चाहिए।”

संजय सिंह ने किया मतदान

आप सांसद संजय सिंह ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई