आठ फुट गहरे टैंक में सोमवीर और राहुल घुस गए जोकि टैंक की तलहटी में पड़ी गंदगी को भरकर ऊपर भेजने का काम कर रहे थे जबकि महेश ऊपर खड़े होकर मलबा खींच रहा था। शाम छह बजे करीब मलबे से निकली गैस से सोमवीर ओर राहुल की तबियत बिगड़ने लगी
हरदुआगंज के तालानगरी सेक्टर एक में स्थित केमिकल फैक्टरी में टैंक की साफ सफाई करने घुसे दो चचेरे भाई टैंक में बनी जहरीली गैस की चपेट में आ गए। जबकि टैंक के बाहर खड़ा भतीजा बाल – बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पीड़ितों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल भेजा जहां एक की मौत हो गई जबकि दूसरा उपचाराधीन है।
शाम छह बजे करीब मलबे से निकली गैस से सोमवीर ओर राहुल की तबियत बिगड़ने लगी। उनकी चीख पुकार सुनकर फैक्टरी का गार्ड नजदीक स्थित तालानगरी पुलिस चौकी जा पहुंचा और घटना की सूचना दी। मौके पर पुलिस समेत फायर बिग्रेड कर्मी भी घटना स्थल पहुंच गए। चौकी इंचार्ज और पुलिसकर्मियों ने टैंक में रस्सी डालकर दोनों लोगों से कमर में बांधने की कहा और ऊपर खींचकर निकाल लिया जिसके बाद दोनों बेहोश हो गए।
500 रुपए का लालच खींच ले गया राहुल और महेश को
परिवारीजनों के अनुसार सोमवीर पहले से इस फैक्टरी में काम कर रहा था। रविवार को सोमवीर ने राहुल और महेश को बताया कि उसकी फैक्टरी में बने टैंक की सफाई होनी है जिसके एवज में कुल 1500 रुपए मिलेंगें। महज कुछ घंटे काम करके तीनों के हिस्से में 500 – 500 रुपए आ जाएंगे। इसी लालचवश 20 वर्षीय राहुल और 18 वर्षीय महेश सोमवीर के साथ टैंक सफाई करने पहुंच गए।
पुलिसकर्मियों ने सीपीआर देकर की जान बचाने की कोशिश
टैंक से बाहर आते ही मृतक सोमवीर और राहुल बेसुध हो गए। उनकी हालत देखकर पुलिसकर्मियों ने उन्हें कई मिनिट तक सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की लेकिन जब कोई उम्मीद न दिखी तो सीधे अस्पताल लेकर दौड़ लिए।
Author: planetnewsindia
8006478914
