प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही फूट फूटकर रोने लगे सपा सांसद अवधेश प्रसाद, बोले-इस्तीफा दे दूंगा, जानें वजह

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही फूट फूटकर रोने लगे सपा सांसद अवधेश प्रसाद, बोले-इस्तीफा दे दूंगा, जानें वजह
समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद आज प्रेस कांफ्रेंस में फूट फूटकर रोने लगे। लोग उन्हें चुप कराने में लगे रहे। रोते हुए उन्होंने कहा कि अगर पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो इस्तीफा दे दूंगा
फ़ैज़ाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की और प्रेस कांफ्रेंस में ही वे फूट फूटकर रोने लगे। अयोध्या में दलित युवती की नृशंस हत्या के मामले को लेकर कल अवधेश प्रसाद पीड़ित युवती के परिजनों से मुलाकात की थी और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया था। बता दें कि अयोध्या में शुक्रवार शाम से लापता एक युवती का नग्न अवस्था में शव मिला था। लाश के पास ही युवती के खून से लथपथ कपड़े भी मिले थे। रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। साथ ही पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

इसी मामले को लेकर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस की थी और दलित किशोरी की हत्या पर प्रेस करते समय फफक कर रो पड़े। अवधेश प्रसाद ने कहा, अगर पीड़िता को न्याय नही मिला तो मैं लोकसभा से इस्तीफा दे दूंगा। सांसद के भरी प्रेस कांफ्रेंस में अचानक इस तरह से रोता हुआ देखकर लोग भौंचक्के हो गए। प्रेस में बैठे पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन, सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव उन्हें सांत्वना दी और बार बार शांत कराने की कोशिश करते रहे।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914,8882338317

सबसे ज्यादा पड़ गई

रोहतक में NIA की रेड: कमल कॉलोनी में किराये पर रह रहे फिजियोथेरेपिस्ट के मकान में जांच, 5 सदस्यीय टीम पहुंचीएनआईए लखनऊ की टीम ने हिसार पुलिस मदद से छह माह पहले लाखनमाजरा में दबिश देकर छतीसगढ़ के गांव मांझीगुड़ा निवासी प्रियांशु कश्यप को गिरफ्तार किया था। प्रियांशु लाखनमाजरा में किराये पर मकान लेकर रहता था।