Fraud News In Bareilly: पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह सभी एक दूसरे के रिश्तेदार हैं। उनका एक गैंग है जो रेलवे स्टेशन या बस स्टेशन के पास ऐसे लोगों को तलाश करता है जो घर परिवार से परेशान हों।
Scam Case In Bareilly: बरेली के थाना बारादरी पुलिस ने जिन्न की पूजा कर जमीन में दबा धन निकलवाने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना में इस्तेमाल कार, पीतल का कलश, पीली धातु के 18 सिक्के, जालसाजी कर ठगे 27 हजार रुपये, एक तमंचा व कारतूस और पांच मोबाइल बरामद किए गए।
बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि बदायूं के वजीरगंज थाने के बरौर गांव निवासी मोहनलाल से एक गिरोह ने उनके खेत में दबा खजाना निकालने के नाम पर ठगी कर ली थी। उनसे करीब चार लाख रुपये ठगे गए और खजाना निकलने के वक्त कथित तांत्रिक मौलवी को किसी ने गोली मार दी। उसके साथियों ने मोहनलाल को बताया था कि मौलवी की हत्या हो गई है और रिपोर्ट न लिखने के बदले छह लाख रुपये मांगे थे।
बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि बदायूं के वजीरगंज थाने के बरौर गांव निवासी मोहनलाल से एक गिरोह ने उनके खेत में दबा खजाना निकालने के नाम पर ठगी कर ली थी। उनसे करीब चार लाख रुपये ठगे गए और खजाना निकलने के वक्त कथित तांत्रिक मौलवी को किसी ने गोली मार दी। उसके साथियों ने मोहनलाल को बताया था कि मौलवी की हत्या हो गई है और रिपोर्ट न लिखने के बदले छह लाख रुपये मांगे थे।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि वह सभी एकदूसरे के रिश्तेदार हैं। उनका एक गैंग है जो रेलवे स्टेशन या बस स्टेशन के पास ऐसे लोगों को तलाश करता है जो घर परिवार से परेशान हों। भूरा ऐसे लोगों को विश्वास में लेकर उनकी समस्या दूर कराने का झांसा देकर मौलवी तांत्रिक बने मोहम्मद रजा के पास लाना है। इनके साथी इकलास, लियाकत और शाहमीर आदि परेशान शख्स के घर जाकर बताते हैं कि किसी ने परिवार पर टोना टोटका कर दिया है। मौलवी बताता है कि उनके घर या खेत में खजाना दबा है। यह लोग तंत्र-मंत्र एवं मौलवी द्वारा भस्म खाकर जिन्नात से बात करने के बहाने रकम ऐंठते हैं। एक दिन उनके ही लोग रात में उस व्यक्ति के खेत में गड्ढा करके कलश दबा देते हैं। उसमें कुछ कंकड़ व पीतल के पुराने सिक्के जो देखने में सोने जैसे दिखते हैं, छिपा देते हैं।
इन्होंने पुलिस को बताया कि अगली रात वह लोग उसी खेत में जाकर तंत्र मंत्र का नाटक कर वही कलश बाहर निकालते हैं। उसमें से एक-दो सिक्के निकालकर उसे भरोसे में लेते हैं। फिर उससे कलश को घर में छुपाने व किसी को न बताने की बात कहते हैं। कुछ दिन रुककर फिर उसी खेत में जाते हैं और उसी जगह तंत्र मंत्र करते हैं। तब हमारे गैंग का ही सदस्य अचानक मौके पर आकर फायर करता है। मौलवी मरने का नाटक करता है। मौलवी पहले से ही अपने सीने के पास गुब्बारे में बकरे का खून छिपाकर रखता है। फायर की आवाज होने पर सीने पर हाथ रखकर गुब्बारा फोड़ देता है। इससे खून फैल जाता है और वह व्यक्ति घबराकर भाग जाता है।
इसके बाद गैंग, मौलवी को लेकर भाग जाता है। मौलवी को मरा दिखाकर उस व्यक्ति से पैसा वसूलते हैं। कहते हैं कि हत्या के मामले को दबाने के लिए पुलिस को रकम देनी है। बताया कि मोहनलाल चार लाख से अधिक रकम उन्हें दे चुका था। हत्या निपटाने के नाम पर उससे छह लाख और लेने वाले थे कि पकड़ गए। सीओ तृतीय देवेंद्र कुमार ने बताया कि सभी आरोपी जेल भेज दिए हैं।

Author: planetnewsindia
8006478914