Crowd in Ayodhya: बीते कुछ दिनों से अयोध्या में भारी भीड़ पहुंच रही है। बुधवार को चार श्रद्धालुओं की तबियत विभिन्न कारणों से खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मृत्यु हो गई।

रामनगरी में चार श्रद्धालुओं की तबियत विभिन्न कारणों से खराब हो गई है। उन्हें इलाज के मेडिकल कॉलेज और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा 12 अन्य श्रद्धालु घायल होकर अस्पताल में भर्ती हुए हैं।
इसके अलावा 48 वर्षीय एक अज्ञात, मध्य प्रदेश के अशोक नगर निवासी गायत्री, यहीं की पिंकी (25) व बैजंती (40), मध्य प्रदेश के बल्लापुर निवासी आयुष (81), रचना (30), डेन (12), सुगना (42) व खेरिया निवासी मान सिंह (54) आदि घायल होकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे हैं।मेडिकल कॉलेज में श्रद्धालुओं के लिए आरक्षित हुए 80 और बेड
जिले में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। इसे लेकर सभी अस्पतालों में पहले से अलर्ट है। लेवल थ्री का अस्पताल होने के कारण मेडिकल कॉलेज में घायल होकर पहुंच रहे श्रद्धालुओं की संख्या अधिक है। इसे देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तैयारियां और पुख्ता की हैं। प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा ने बताया कि इमरजेंसी ट्राॅमा सेंटर में सभी आधुनिक उपकरण, जीवनरक्षक दवाएं, स्ट्रेचर, व्हीलचेयर आदि पर्याप्त मात्रा में रखवाए गए हैं। चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों को हर समय मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
भविष्य में भीड़ बढ़ने या किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बर्न वार्ड के दोनों तल पर 35 बेड व पुराने भवन में 45 बेड के वार्ड भी आरक्षित किए गए हैं। प्रत्येक आईसीयू बेड पर एक-एक टेक्नीशियन की ड्यूटी लगाई गई है। सीटी स्कैन, डिजिटल एक्सरे व अल्ट्रासाउंड जांच 24 घंटे कराने के निर्देश दिए गए हैं। गंभीर मरीजों के लिए बेड साइड एक्सरे की सुविधा भी संचालित है।
Author: planetnewsindia
8006478914