Saif Ali Khan Attack Case: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया सैफ हलमे का आरोपी, बांद्रा कोर्ट ने दिया आदेश

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

Saif Ali Khan Attack Case: सैफ अली खान पर उनके मुंबई स्थित घर में चाकू से हमला करने के कथित आरोपी को राहत नहीं मिली है। बांद्रा कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।

सैफ अली खान पर चाकू से हमले की घटना की अलग-अलग पहलुओं से जांच जारी है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शहजाद नाम के कथित आरोपी को पहले पुलिस कस्टडी में भेजा गया था। मगर, उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आज बुधवार को बांद्रा कोर्ट ने कथित हमलावर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है।

सैफ अली खान पर चाकू से हमले की घटना की अलग-अलग पहलुओं से जांच जारी है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शहजाद नाम के कथित आरोपी को पहले पुलिस कस्टडी में भेजा गया था। मगर, उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आज बुधवार को बांद्रा कोर्ट ने कथित हमलावर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है।

क्या कहा आरोपी के वकील ने?
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू घोंपने के मामले में आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील संदीप शेरखाने ने इस पर कहा, ‘न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है, क्योंकि जांच के लिए पुलिस हिरासत देने का कोई आधार नहीं था’।
आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य
मजिस्ट्रेट ने कहा कि जांच पूरी हो चुकी है। अब पुलिस कस्टडी की जरूरत नहीं लगती। अगर जांच में कुछ नया आता है तो नए BNSS कानून के तहत बाद में पुलिस कस्टडी मांग सकते हैं। मालूम हो कि इस मामले में पहले सीआईडी की जांच में सामने आया था कि घटनास्थल से मिले फिंगरप्रिंट आरोपी से मेल नहीं खा रहे। हालांकि, बाद में मुंबई पुलिस ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। मामले की ताजा स्थिति और जांच के बारे में जानकारी देते हुए मुंबई पुलिस के अपर आयुक्त (पश्चिम) परमजीत दहिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘हमारे पास आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य हैं, जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि हम सही आरोपी तक पहुंचे हैं’।
अब तक नहीं सुलझी गुत्थी
अभिनेता सैफ अली खान के मुंबई के बांद्रा स्थित घर में 16 जनवरी की सुबह एक शख्स चोरी के इरादे से घुसा। आया से उसकी कहासुनी हुई। शोर सुनकर सैफ अली खान पहुंचे तो शख्स ने अभिनेता पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में सैफ की गर्दन, हाथ और रीढ़ की हड्डी के पास कई गंभीर चोट आईं। लीलावती अस्पताल में उनका उपचार चला। फिलहाल एक्टर की तबीयत में सुधार है। हालांकि, चाकू से हमले की मामले की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझी है। जांच जारी है।
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई