जानकारी के अनुसार गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) अहमदाबाद से महाकुंभ मेला,

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

जानकारी के अनुसार गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) अहमदाबाद से महाकुंभ मेला, प्रयागराज के लिए एसी वॉल्वो बस का संचालन 27 जनवरी से शुरू कर रही है। अहमदाबाद से प्रयागराज के बीच यह बस सेवा प्रतिदिन मिलेगी। तीर्थ यात्रियों को यह बस सेवा प्रयागराज के एक विशेष पैकेज के तहत मिलेगी, जो 4 दिन और 3 रात को शामिल किया गया है।

बस सेवा की बुकिंग केवल GSRTC के आधिकारिक वेबसाइट से ही की जा सकेगी। 3 रात और 4 दिनों के इस पैकेज में करीब 1400 किमी की दूरी 21 घंटे में पूरी की जाएगी। चुंकि यह दूरी काफी लंबी है, इसलिए रात को मध्य प्रदेश के शिवपुरी में ठहराया जाएगा, जो इस पैकेज का ही हिस्सा है।

इस पैकेज को GSRTC व गुजरात पर्यटन विभाग साथ मिलकर संचालन कर रही है। पैकेज में वॉल्वो बस से अहमदाबाद के रनीप डिपो से प्रयागराज तक आने-जाने के अलावा महाकुंभ मेले में रहने के लिए डॉर्मीटरी भी शामिल है। 3 रात और 4 दिन रहने, वॉल्वो बस से आने-जाने, रास्ते में मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक रात ठहरने और प्रयागराज में महाकुंभ मेले में रहने की व्यवस्था वाले इस पूरे पैकेज के लिए तीर्थ यात्रियों को खर्च करने होंगे ₹8100 प्रतिव्यक्ति। हालांकि इस पैकेज में खाने को शामिल नहीं किया गया है। खाने की व्यवस्था तीर्थ यात्रियों को खुद ही करनी पड़ेगी।

पार्किंग से संगम तट तक जाने के लिए स्थानीय ई-रिक्शा या ऑटो किराए पर ले सकते हैं, जिसका किराया तीर्थ यात्रियों को खुद ही चुकाना पड़ेगा।
प्रयागराज पहुंचकर तीर्थ यात्रियों को सबसे पहले संगम में स्नान कर लेने की सलाह दी गयी है। अगर कोई तीर्थ यात्री संगम से जल लेकर घर जाना चाहे तो उसे अपने साथ जल लेकर जाने के लिए बोतल या गैलन खुद से लेकर जाना होगा।
एसी वॉल्वो बस प्रतिदिन सुबह 7 बजे अहमदाबाद के रनीप बस स्टेशन से खुलेगी। शाम को 7 बजे मध्य प्रदेश के शिवपुरी में पहुंचेगी जहां यात्रियों को होटल में शेयरिंग के आधार पर रात को ठहरने के लिए कमरे उपलब्ध करवाए जाएंगे।
दूसरे दिन सुबह 6 बजे शिवपुरी से बस प्रयागराज के लिए रवाना होगी, जो दोपहर तक पहुंच जाएगी।
दूसरे दिन दोपहर से लेकर तीसरे दिन के दोपहर तक स्नान के लिए प्रयागराज में ही बस रुकेगी।
तीसरे दिन दोपहर 1 बजे बस प्रयागराज से रवाना होगी जो रात को 11 बजे शिवपुरी पहुंचेगी। रात को शिवपुरी में यात्रियों को रुकाया जाएगा।
चौथे दिन शिवपुरी से सुबह 7 बजे बस रवाना होगी जो शाम को 7 बजे अहमदाबाद पहुंच जाएगी।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई