एचटी लाईन तार टूटने पर निकले करंट से गाय की मौत

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:


गांव नगला केहरिया में एचटी लाईन का तार टूटने से तार से निकल रहे करंट की चपेट में एक गाय आ गई। जिससे गाय की मौत हो गई, गाय की मौत से ग्रामीण के परिजनों में कोहराम मच गया।
मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव नगला केहरिया निवासी प्रताप सिंह पुत्र भगवान सिंह का घर उसके घर के निकट ही है। जहां उसकी गाय बंधी थी। बताते हैं क घेर के निकट से ही एचटी लाईन का तार जा रहा है। यह तार किसी प्रकार टूटकर गिर गया। जिसकी चपेट में गाय आ गई। करंट की चपेट में आते ही गाय की दर्दनाक मौत हो गई। गाय की मौत से प्रताप सिंह के परिजनों में कोहराम मच गया। उधर घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण एकत्र हो गये, एवं भारतीय न्याय चक्र फाउण्डेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु मिश्रा भी मौके पर पहुंच गये। विष्णु मिश्रा ने पीडित परिजनों को सांत्वना दी। और लोगों के सहयोग से अथक प्रयास कर लाठी डंडों से तार को अलग किया और विद्युत विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद विद्युत विभाग कर्मचारियों ने विद्युत विच्छेद किया तब गाय को तार के नीचे से निकाला। गाय की मौत से ग्रामीणों का हजारों का नुकसान हो गया। देर शाम ग्रामीण ने अन्य लोगों के सहयोग से गाय का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई