UP: क्राइम विंग ने गिरफ्तार किए दो युवक, दोनों से मिली इतनी चांदी…पुलिसकर्मी रह गए हैरान

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

मथुरा रेलवे स्टेशन से क्राइम विंग टीम ने दो युवकों को दबोच लिया। इनके पास से 41 किलोग्राम चांदी बरामद की गई। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

मथुरा रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म एक से सोमवार रात 11 बजे आगरा क्राइम विंग के हेड कांस्टेबल अजयपाल सिंह मीना और आरपीएफ के एएसआई रामनरेश यादव गश्त कर रहे थे। इस दौरान दो युवक ट्रेन के इंतजार में बैठे हुए थे। दोनों के पास एक एक बैग था, जो छुपाकर रखा हुआ था। टीम को शक हुआ, जिसके बाद दोनों से जानकारी ली।

दोनों युवक कुछ नहीं बोल सके। टीम ने बैग की तलाशी ली, जिसमें 41.130 किलो ग्राम चांदी की ईंट रखी हुईं थी। आरोपियों ने बताया कि वह कोटा बिक्री करने के लिए ले जा रहे थे। पकड़े गए आरोपी टीकम पुत्र रामबाबू निवासी गांव बिसावर थाना सादाबाद जिला हाथरस और मनोज कुमार पुत्र रामबाबू निवासी गांव बिसावर थाना सादाबाद जिला हाथरस को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों युवक चांदी से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। जीआरपी की सूचना पर जीएसटी टीम पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914