
जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत गोविंदपुर के दयाल सिटी मे चोरों ने सोमवार सुबह चोरी की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान चोरों ने बंद पड़े हरकिशन ब्लॉक के दो फ्लैट में चोरी की,जहां पर पांच चोरों द्वारा ताला काट कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. घटना की जानकारी मिलने पर जिला परिषद परितोष सिंह मौके पर पहुंचे.फ्लैट वासियों ने बिल्डर के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए कहां की बिल्डर सिर्फ मेंटेनेंस चार्ज लेते हैं और सिक्योरिटी के नाम पर खाना पूर्ति करते हैं.पूरी सोसाइटी भय के माहौल में जी रहा है.वहीं घटना के वक्त घर के सदस्य मौजूद नहीं थे.इस दौरान चोरों ने लाखों के जेवरात पर हाथ साफ किया है. घटना की वारदात सीसीटीवी मे कैद है.फिलहाल घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है.पुलिस आगे के कार्रवाई में जुट गई है.
Author: planetnewsindia
8006478914