वाहन बचाने के प्रयास में ट्रक पलटा

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

आगरा अलीगढ रोड स्थित गांव बरसै के निकट ओवरटेक कर रहे वाहन को बचाने के प्रयास में एक ट्रक सडक के किनारे खाई में पलट गया। जिससे चालक मामूल रूप से चुटैल हो गया। चालक का उपचार निजी चिकित्सक से कराया है।
गुरूवार को मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रक नोएडा से पेपर रोल लेकर मालपुर मध्य प्रदेश जा रहा था। बताते हैं कि गांव बरसे के निकट एक वाहन ने तेजी से ट्रक को ओवरटेक किया। जिसे बचाने के प्रयास में ट्रक असंतुलित हो गया और सडक के किनारे खाई में पलट गया। घटना की जानकारी होते ही राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड जुट गई। लोगों ने अथक प्रयास कर चालक को पलटे हुए ट्रक के भीतर से निकाला ट्रक चालक मामूली रूप से घायल हो गया। जिसे मौजूद लोगों द्वारा उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले जाकर उपचार कराया गया।
Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई