Pushpak Express Train Accident Jalgaon Maharashtra News: घटना के बाद के एक वीडियो में पटरी पर कुछ शव और कई कटे हुए अंग बिखरे नजर आ रहे हैं। सेंट्रल रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भुसावल से एक दुर्घटना राहत ट्रेन घटनास्थल के लिए भेजी गई और रेलवे घायलों के इलाज के लिए जरूरी कदम उठा रहा है।

लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह फैलने के बाद महाराष्ट्र के जलगांव में कई यात्री चेन खींचकर ट्रेन से कूद गए। इनमें से कई यात्रियों को दूसरी पटरी पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने रौंद दिया। घटना में 12 लोगों की मौत हुई है और कई घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, अब रेलवे के अधिकारियों ने इस हादसे की वजह बताई है।
बता दें कि आधिकारिक रुप से रेलवे की ओर से हादसे में मृतकों की संख्या नहीं बताई गई है मगर विशेष पुलिस महानिरीक्षक दत्तात्रेय कराले ने कहा कि घटनास्थल से 12 शव सिविल अस्पताल भेजे गए हैं जबकि छह से सात लोग घायल हैं। किसी भी घायल की स्थिति गंभीर नहीं है और उनका करीबी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
चिंगारी उठने और धुआं फैलने से आग की अफवाह उड़ी
घटना के बाद वीडियो वायरल
राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, पूरे जिला प्रशासन को रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय से काम करने के लिए कहा गया है। घायलों के इलाज के लिए त्वरित व्यवस्था की गई है। फडणवीस ने कहा, राहत और बचाव कार्य की निगरानी की जा रही है। राज्य के मंत्री गुलाबराव पाटिल ने कहा, वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है और जल्द ही वहां के सही हालात की जानकारी मिलेगी। पाटिल जलगांव के जिला प्रभारी मंत्री भी हैं।
मृतकों के परिजनों के लिए पांच लाख की वित्तीय सहायता का एलान
रेलवे सुरक्षा आयुक्त करेंगे जलगांव ट्रेन दुर्घटना की जांच
सेंट्रल सर्कल के सीआरएस, मनोज अरोड़ा ने बताया कि वे गुरुवार सुबह पचोरा के पास परधाडे और माहेजी रेलवे स्टेशनों के बीच दुर्घटनास्थल पर पहुंचेंगे। हादसे की जांच के लिए प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
Author: planetnewsindia
8006478914