कांड्रा पुलिस ने पोस्को एक्ट में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार,भेजा जेल

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

जमशेदपुर के सरायकेला जिले के कांड्रा थाना पुलिस ने पोस्को एक्ट के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. गिरफ्त में आए आरोपी का नाम बारूद मंडल है. इसकी जानकारी देते हुए कांड्रा थाना प्रभारी विनोद मुर्मू ने बताया कि अक्टूबर 2024 मे बारूद मंडल के खिलाफ नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर भागा ले जाने का आरोप लगाते हुए परिजनों द्वारा आवेदन दिया गया था.मामला दर्ज होने के बाद से लगातार छापामारी जारी थी.गुप्त सूचना पर गुरुवार सुबह बारूद मंडल को उसके घर रतनपुर से गिरफ्तार किया गया एंव न्यायिक हिरासत में भेजा. उन्होंने बताया कि अभियुक्त पूर्व में भी अन्य मामलों में आरोपी रह चुका है.

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई