दामाद ने ससुराल में मचाया उत्पात,साले व पत्नी को बुरी तरह पीटा, मुकदमा दर्ज।

धौरहरा खीरी। बीती रात शराब के नशे में धुत्त होकर अपनी ससुराल पहुंचे युवक ने चचेरे साले व पत्नी के साथ जमकर मारपीट की।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुम्हेना के मजरा पिपरिया निवासी रामेश्वर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की रात शराब के नशे में धुत्त होकर दामाद राममिलन निवासी रानीपुरवा अपने एक साथी के साथ रात 11 बजे घर में घुसकर लडक़े कुलदीप व पुत्री रेखा देवी के साथ मारपीट करने के बाद फरार हो गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले को पंजीकृत कर लिया है।
इस मामले में जानकारी देते हुए कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि रात मारपीट से चोटिल लोगों का मेडिकल परीक्षण कराकर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तलाश जारी है।
Author: planetnewsindia
8006478914