कानपुर – पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्री दिनेश त्रिपाठी द्वारा यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

आज दिनांक 22.01.2025 को पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्री दिनेश त्रिपाठी द्वारा थाना क्षेत्र काकादेव के रेव मोती तिराहा एवं देवकी चौराहा पर यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यातायात के प्रवाह को बाधारहित बनाए रखने, चौराहों पर तैनात पुलिस कर्मियों की सक्रियता बढ़ाने, और सड़क पर अनावश्यक जाम के कारणों को समाप्त करने के लिए विशेष निर्देश दिए। साथ ही, दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ट्रैफिक नियमों के पालन और हेलमेट व सीट बेल्ट की अनिवार्यता पर जोर दिया। इस दौरान क्षेत्र के संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने और यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान थाना प्रभारी काकादेव व टीएसआई यातायात सेन्ट्रल मौजूद रहे।

UP Police Kanpur Nagar

मीडिया रिपोर्टर पंकज कुमार गुप्ता जालौन उत्तर प्रदेश प्लानेट न्यूज

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई