सूरत। एस. डी. जैन मॉडर्न स्कूल के छात्र ने आईएमडी ओलंपियाड में गुजरात राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

कक्षा 8 के छात्र पर्व शाह को दिल्ली में प्रधानमंत्री और केन्द्रिय मंत्री तथा आईएमडी के महानिदेशक द्वारा सम्मानित किया
सूरत शहर के प्रसिद्ध स्कूल एस. डी. जैन मॉडर्न स्कूल ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय मौसम विज्ञान ओलंपियाड में भाग लिया। आईएमडी की स्थापना वर्ष 1875 में हुई थी और यह 2025 में 150 वर्ष पूरे करेगा। 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय मौसम विज्ञान ओलंपियाड का आयोजन किया गया, जिसमें भारत के सभी राज्यों के कक्षा 8, 9 और 11 के छात्रों ने ऑनलाइन फॉर्म भरकर भाग लिया।

एस. डी. जैन मॉडर्न स्कूल सूरत के कक्षा 8 के छात्र पर्व किंतेश शाह ने 15 दिसंबर 2024 को ओलंपियाड की MCQ आधारित परीक्षा दी। जिसमें पर्व शाह ने कक्षा 8 में पूरे गुजरात में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 8, 9 और 11 में राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतिय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भारतीय मौसम विभाग द्वारा आईएमडी नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के ओलंपियाड में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया।जिसमें 13 जनवरी 2025 को प्रत्येक राज्य से कक्षा 8, 9 और 11 के प्रथम तीन विजेता बच्चों को भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा ओलंपियाड परीक्षा देने के लिए आमंत्रित किया गया तथा राज्य के विजेता बच्चों को आईएमडी के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

14 जनवरी 2025 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदी की उपस्थिति में आईएमडी की स्थापना का जश्न मनाने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री द्वारा सभी बच्चों को बधाई दी गई।

रिपोर्टर रजनीश पाण्डेय सूरत गुजरात प्लानेट न्यूज

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई