पी.पी.सवाणी ग्रुप आयोजित पियरीयु विवाह के जोड़ों का दूसरा समूह मनाली यात्रा के लिए रवाना

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

पी.पी.सवाणी ग्रुप आयोजित पियरीयु विवाह के जोड़ों का दूसरा समूह मनाली यात्रा के लिए रवाना

सूरत। पिछले 16 वर्षों से अनाथ बेटियों की देखभाल कर रहे पी.पी. सवाणी समूह ने हाल ही में 14 और 15 दिसंबर 2024 को एक भव्य विवाह समारोह “पियरीयू” का आयोजन किया, जिसमें 111 प्यारी बेटियों का विवाह धूमधाम से किया गया। 10-1-2025 को पहले ग्रुप में बेटी-दामाद को मनाली की यात्रा पर भेजा गया तथा आज, 18-1-2025 को दूसरा ग्रुप मनाली की यात्रा पर गया।

शनिवार दोपह 12.30 बजे सवाणी फार्म, वराछा में बेटियाँ और दामाद एकत्रित हुए और महेशभाई सवाणी ने यात्रा के कार्यक्रम और योजना के बारे में बताया। उसके बाद सभी बेटियों और दामादों ने हल्का नाश्ता किया एक जैसी टी-शर्ट पहनकर दोपहर 3.30 बजे रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुए। उन्हें वराछा से बस से रेलवे स्टेशन ले जाया गया और वहां से वेस्टर्न एक्सप्रेस में सवार होकर बेटी और दामाद को 12 दिन की मनाली की यात्रा के लिए विदा किया गया। मनाली में रहने के लिए आवास (होटल), भोजन और परिवहन के लिए वोल्वो बस, की सभी व्यवस्थाएं पहले से ही कर दी गई हैं।

रिपोर्टर आशीष शुक्ला

प्लानेटनेट न्यूज़ इंडिया

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई