भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 1195 मतदाताओ ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

चंदौली। सिविल बार एसोसिएशन चंदौली के वर्ष 2025 के चुनाव में सुबह से ही काफी गहमा गहमी रही। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान की कार्यवाही 10.30 बजे पूर्वान्ह से शुरू होकर सायं 4.30 बजे तक चला जिसमें कुल 2277 मतदाताओ में से 1195 मतदाताओ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। देर शाम शुरू हुई मतगणना में अध्यक्ष के प्रतिष्ठा परक पद पर विनय कुमार सिंह एडवोकेट 621 मत पाकर निर्वाचित घोषित हुए डॉ बीरेंद्र प्रताप सिंह 566 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे तो वहीं महामंत्री पद पर गौरव सिंह 867 पाकर विजयी घोषित हुए तो संदीप कुमार यादव को 316 मत पर ही संतोष करना पड़ा।

चुनाव अधिकारी ने शेष पदों पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद पर अमित कुमार सिंह, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के दो पद पर रमेश चंद्र तिवारी तथा शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष 10 वर्ष के नीचे दो पद पर कृष्ण मुरारी यादव द्वारा अपना नाम वापस ले लेने के कारण संदीप सिंह व सत्येंद्र कुमार, संयुक्त मंत्री 3 पद पर सौरभ चंद्रा, राजीव कुमार शर्मा व शमशुज्जुहा कोषाध्यक्ष के एक पद पर प्रवीण कुमार तिवारी का नाम पद के सापेक्ष ही नाम निर्देशन पत्र दाखिल होने की वजह से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। सदस्य कार्यकारिणी के 15 वर्ष से ऊपर 6 पद पर सर्वश्री शशि शंकर सिंह, गोकुल प्रसाद, दुर्गेश कुमार पांडेय, संजीव श्रीवास्तव, श्रीनिवास पाण्डेय तथा विधि प्रकाश चौबे तो वहीं सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे के 6 पदों पर केवल तीन ही नाम निर्देशन पत्र सर्वश्री अमित तिवारी, अंकित मिश्र तथा तौसीफ खान ने दाखिल किया इस प्रकार सदस्य कार्यकारिणी के भी सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

चुनाव मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए वरिष्ठ समिति के सर्वश्री कपिलदेव सिंह, चंद्रमौलि उपाध्याय, नंदलाल प्रजापति, विनोद कुमार सिंह तथा शफीक खान ने चुनाव सम्पन्न कराने की प्रक्रिया में लगे सभी अधिवक्ताओं, सुरक्षा व्यवस्था में लगे सुरक्षा कर्मियों तथा पत्रकार बंधुओ का आभार जताया। चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा का व्यापक बंदोबस्त देखने को मिला जिसका समय समय पर अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा जायजा लिया जा रहा था।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई