Sudan Violence: सूडान में फिर धधकी हिंसा की आग, रातों-रात लगाना पड़ा कर्फ्यू

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

दक्षिण सूडान एक बार फिर भीषण हिंसा की चपेट में आ गया है। सड़कों पर जगह-जगह हिंसा, मारपीट-आगजनी, हमला और लूटपाट की घटनाओं के बाद देश भर में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

जुबा: साउथ सूडान की राजधानी जुबा भीषण हिंसा, आगजनी और लूटपाट के चपेट में है। वैसे तो सूडान वर्षों से गृहयुद्ध की चपेट में है, लेकिन शुक्रवार को अचानक हिंसा का धुआं फिर अंगारों में बदल गया और हिंसा की आग तेजी से पूरे देश में फैलने लगी। इससे जगह-जगह आगजनी, हमला और दुकानों में लूटपाट शुरू हो गई। दक्षिण सूडान की राजधानी में सूडानी कारोबारियों के प्रतिष्ठानों में लूटपाट और हिंसा के बाद पूरे देश में रात्रि कर्फ्यू लगाया गया है।

पुलिस प्रमुख जनरल अब्राहम मन्युयात ने शुक्रवार को कहा कि जुबा और अन्य प्रमुख शहरों में लूटपाट की घटनाओं को रोकने के लिए स्थानीय समयानुसार शाम छह बजे से सुबह तक कर्फ्यू लागू रहेगा। अब व्यापारियों को दुकानें शाम पांच बजे तक बंद करनी होंगी। सरकारी टेलीविजन पर मन्युयात ने कहा, ‘‘ हम सभी बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखेंगे। ’’

स्थानीय सूडानी लड़ाकों की ओर से आम नागरिकों की हत्या के बाद हिंसा हुई तेज

माना जाता है कि इस सप्ताह की शुरुआत में सूडान में स्थानीय लड़ाकों द्वारा की गई साउथ सूडान के नागरिकों की कथित हत्याओं के बाद ही यहां सूडान के नागरिकों को निशाना बनाते हुए हिंसा की गई। इसके बाद हिंसा की आग फिर तेजी से धधकने लगी। गेजीरा प्रांत जैसे क्षेत्रों में साउथ सूडान के नागरिकों को कथित तौर पर निशाना बनाए जाने को लेकर राष्ट्रपति की प्रेस सचिव लिली एडहेउ मार्टिन मैनियल ने देश के लोगों से संयम बरतने की अपील की। बावजूद सड़कों पर भीषण, उत्पात, आगजनी, हमला और लूटपाट ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। (एपी)

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई