रायबरेली में मौत बनकर दौड़ी कार…राहगीरों को रौंद डाला, एक की जान गई-BJP नेता समेत कई घायल

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

रायबरेली जिले में बीती रात तेज रफ्तार कार का तांडव देखने को मिला. यहां प्रयागराज हाईवे पर हिट-एंड-रन दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं, बीजेपी नेता अभिजात मिश्रा सहित चार अन्य घायल हो गए.

यूपी के रायबरेली जिले में बीती रात तेज रफ्तार कार का तांडव देखने को मिला. यहां प्रयागराज हाईवे पर हिट-एंड-रन दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं, बीजेपी नेता अभिजात मिश्रा सहित चार अन्य घायल हो गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे कार सवार बीच सड़क खौफनाक तरीके से गाड़ी दौड़ा रहा है. कार के गेट खुले हुए हैं. इस दौरान उसने कई लोगों को रौंद डाला.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ये दुर्घटना बुधवार रात रायबरेली शहर के प्रगतिपुरम के पास हुई जब एक तेज रफ्तार कार ने दो पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी. वायरल वीडियो में दरवाजा खुली एक कार को तेजी से भागते हुए दिखाया गया है, जबकि दो बाइक सवार हाईवे के किनारे गिर गए थे और कुछ स्थानीय लोग भाग रही कार को… रोकने की कोशिश कर रहे थे.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मामले में अधिकारियों ने कहा कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और दोनों घायल व्यक्तियों को जिला अस्पताल ले गई, जहां 67 वर्षीय एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे का इलाज जारी है. इस घटना में बीजेपी युवा मोर्चा के नेता अभिजात मिश्रा और उनके साथी भानु..तिवारी भी घायल हो गए.

घायलों ने कहा- हम प्रयागराज की ओर जा रहे थे, इस बीच रायबरेली के एक होटल में कुछ देर के लिए रुके थे. तभी सड़क पर दो घायल पैदल यात्रियों को देखा और उनकी सहायता के लिए रुक गए. इस बीच हम लोगों को एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी

स्थानीय मिल एरिया पुलिस स्टेशन के एसएचओ राजीव सिंह ने बताया कि हमने संबंधित कार को हिरासत में ले लिया है और चालक का पता लगाने के प्रयास जारी हैं. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

 

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई