कोतवाली परिसर में देर रात पुलिस कप्तान चिरंजीव नाथ सिन्हा ने अर्दली रूम में विवेचक और अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर लंबित अभियोगों संबधित विवेचना की। आंशिक रूप से लम्बित विवेचनाएं, लंबित जांच प्रार्थना पत्रों व लंबित प्रारंभिक जांचो आदि की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शनिवार की देर रात पुलिस कप्ता ने लंबित विवेचनाओं विशेषकर महिला संबंधी अपराधों तथा एससीएसटी एक्ट से संबंधित अभियोगो के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। गैंगेस्टर के प्रकरणों में अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 14(1) के प्रकरणों में सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही की समीक्षा की गयी तथा अपराधियों के विरूद्ध खोले गए एचएस, अभियुक्तों के विरूद्ध गुण्डा एक्ट के तहत अब तक की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई, तथा पेशेवर अपराधियों को चिन्हित कर ज्यादा से ज्यादा गैंग रजिस्ट्रेशन हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस कप्तान ने समस्त राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ित फरियादियों के आने पर उनकी समस्याओं को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उसका तत्काल निस्तारण किया जाए। इसके अलावा उन्हांेने अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर देते हुए वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी करने, आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण, रात्रि में चैराहे और तिराहे पर चेकिंग करके अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने सहित अन्य अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के तस्करों व क्रय विक्रय करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, एवं थाना के माल का निस्तारण तथा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित रूप से कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही शासन एवं उच्चाधिकारीगण द्वारा जारी आदेशों के अनुपालन एवं प्रचलित अभियानों के सम्बंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्री योगेन्द्र कृष्ण नारायण, प्रभारी निरीक्षक सासनी श्री नरेश सिंह, निरीक्षक अपराध सासनी श्री महताव हसन वरिष्ठ उपनिरीक्षक सासनी राहुल कुमार सहित अन्य अधिकारीध्कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS