बरेली में कचहरी के बाहर चैंबर में बैठे वकील राजाराम सोलंकी पर शुक्रवार दोपहर को हुई फायरिंग से सनसनी फैल गई। गनीमत रही कि फायरिंग करने वाले युवक के हाथ में वकील ने अपना हाथ मार दिया। इससे गोली दीवार में जा लगी।

अधिवक्ता राजाराम सोलंकी ने पुलिस को बताया कि उनका चैंबर ऑफिसर्स हॉस्टल के पास है। शुक्रवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अपने चैंबर में बैठे थे। पास में ही उनकी पुत्री पूजा सोलंकी, सहयोगी मुकुल उर्फ निशांत तथा अन्य मुवक्किल बैठे थे। इसी दौरान सचिन पुत्र राजू निवासी ग्राम कोहनी थाना भमोरा तीन साथियों के साथ आया।
कचहरी में मच गई अफरातफरी
गोली की आवाज सुनकर कचहरी परिसर में अफरातफरी का माहौल हो गया। जानकारी मिलते ही बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज हरित समेत अन्य पदाधिकारी अधिवक्ताओं के साथ पहुंच गए। इससे मामला तूल पकड़ने लगा। लेकिन सही समय पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
अधिवक्ताओं को समझाने में लगे रहे सीओ और कोतवाल
अधिवक्ता पर गोली चलने की सूचना के बाद सभी अधिवक्ताओं ने कार्य और चैंबर छोड़ दिया और राजाराम सोलंकी के चैंबर के पास एकत्र हो गए। अधिवक्ताओं की भीड़ देख माहौल बिगड़ने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। घटना के बाद पूरे समय सीओ पकंज श्रीवास्तव और कोतवाल अमित पांडेय अधिवक्ताओं की भीड़ को शांत कराते रहे।
घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने चैंबर को बंद करा दिया। देरशाम फॉरेंसिक टीम जांच करने के लिए चैंबर में पहुंची। टीम ने मौके से कारतूस को बरामद किया और पीड़ित अधिवक्ता और घटना के समय मौजूद रहे लोगों से एक-एक कर क्राइम सीन की जानकारी जुटाई।
बरेली में कचहरी के बाहर चैंबर में बैठे वकील राजाराम सोलंकी पर शुक्रवार दोपहर को हुई फायरिंग से सनसनी फैल गई थी। गनीमत रही कि फायरिंग करने वाले युवक के हाथ में वकील ने अपना हाथ मार दिया। इससे गोली दीवार में जा लगी। इससे पहले उसने जो फायर किया था, वह मिस हो गया था। तीसरा फायर करने की तैयारी में था, तभी वकीलों ने चारों युवकों को पकड़ लिया और पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। सभी आरोपी नशे में थे।
