शाहजहांपुर में तलवार से काटकर 16 साल की बेटी की हत्या, वारदात के बाद पूरा परिवार फरार

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

Crime News: नाबालिग बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। उसने तलवार से गला काटकर बेटी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पिता परिवार के साथ फरार हो गया।

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। परौर थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी में पिता ने 16 साल की बेटी की गला काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद पूरा परिवार भाग गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता अपनी बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज था।

घटना मंगलवार सुबह चार बजे की बताई जा रही है। गांव के लोगों को सुबह दस बजे जानकारी हुई है। बताया जाता है कि किशोरी का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मामला परिवार वालों की जानकारी में आया तो उन्होंने बेटी को मना किया। बेटी के न मानने पर मंगलवार सुबह करीब चार बजे पिता ने तलवार से गला काटकर उसकी हत्या कर दी।
वारदात के बाद पूरा परिवार घर से भाग गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से आसपास की गलियों को सील कर दिया है। किशोरी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। सीओ जलालाबाद अमित चौरसिया ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच गई। आरोपी की तलाश की जा रही है।
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई