वार्ष्‍णेय महिला वेलफेयर ने नववर्ष की विभिन्न प्रतियोगितायें, बनाई गरीब और मजलूमों की सहायता की योजना

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

वार्ष्णेय महिला वेलफेयर शाखा (सासनी) ने नव वर्ष के मौके पर विभिन्न प्रतियोतिओं का अयोजन किया। जिसमें वाष्र्णेय समाज की महिलाओं ने बढ-चढकर हिस्सा लिया। वहीं वेलफेयर शाखा ने गरीबो और मजलूमों की सहायता के लिए योजना बनाई।
रविवार की शाम करीब चार बजे आगरा अलीगढ रोड स्थित बालाजी रिजॉर्ट में आयोजित कार्रक्रम में कुर्सी दौड, सौंदर्य प्रतियोगिता, जैसी कई प्रतियोगितायें हुई। जिसमें सभी महिलाओंने अपनी भूमिका निभाते हुए अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। वहीं नई-नई योजनायें बनाई। जिसमें गरीब असहाय लोगों की मदद कैसे कर सकते हैं इस पर विचार विमर्श किया गया । ठंड को देखते हुए गरिवों के लिय भी कुछ इंतजाम किए जाएँगे इस पर भी विचार किया गया । शाखा की अध्यक्ष प्रगति वाष्र्णेय ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करने का सबसे अच्छा तरीका है, उनको अपनी सामथ्र्यानुसार सहायता पहुंचाना। उन्होंने कहा कि उन्हें खाना, कपड़े, और आवश्यक सामग्री दे सकते हैं। स्थानीय अस्पतालों या अनाथालयों में सेवाएं देकर भी आप मदद कर सकते हैं। उनके लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना भी उनकी मदद में सहायक हो सकता है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि गरीबों व असहायों की मदद करने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। हर सामाथ्र्यवान व्यक्ति को गरीबी और असहायों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। संसार में जन्म लिए हुए हर व्यक्ति को जितना हो सके गरीब की मदद करनी चाहिए, क्योंकि गरीबी अभिशाप नहीं है। गरीब लोगों के मन में भी वही है, जो हम सबके मन में है। ऐसे लोगों की सहायता करने से उन्हें भी खुशी मिलती है। इस संसार में गरीबों की मदद करने से बढ़कर कोई भी पुण्य कार्य नहीं है। इस दौरान आशी, शिखा, अंजू, लक्ष्मी, अर्चना, मोना, सरिता, नीतू, पज्ञा वाष्र्णेय, प्रीती, भावना, दीप्ति, भूमिका, रानी, बृजवाला, रिचा, मोहिनी, पूजा, रेखा, सविता, चंचल, प्रतिभा, दीपा, स्मिता, दीक्षा, भूमि, गीता, साधना, जागृति, पुष्पा आदि मौजूद थे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई