जुगसलाई की महिला को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला आया सामने

जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना में जुगसलाई की एक महिला को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए नफीस आलम के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी की दर्ज कराई है.महिला जुगसलाई की रहने वाली है.पुलिस को महिला ने बताया कि घटना 16 अक्टूबर 2024की है.सरायकेला- खरसावां जिले के चंद्रपुर क्षेत्र निवासी नफीस आलम से उसकी पहचान थी.फोन पर बातचीत होती थी. आरोपित उसे बागबेड़ा स्टेशन रोड के राजा लॉज ले गया. जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया.बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया.पुलिस महिला के बयान पर प्राथमिक की दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है.
Author: planetnewsindia
8006478914