जमशेदपुर में जिला प्रशासन ने सुरक्षा माह अभियान के तहत चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जिला दंडाधिकारी सब उपायुक्त जमशेदपुर अनन्य मित्तल के निर्देश पर परिवहन कार्यालय एवं यातायात पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अवसर पर यातायात नियमों नियमों के उल्लंघन पर होने वाली नुकसानों को लेकर ‘यमराज’ ने दी चेतावनी. फूल माला पहना कर चालकों से की गई नियमों के पालन की अपील.ज्ञात हो की सरकार के द्वारा 1 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक जिला में सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है.इस अभियान के तहत जुबली पार्क के आसपास एवं शहर के सभी ट्रैफिक चेकिंग स्थलों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को ‘यमराज’ ने चेतावनी दी तथा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का महत्व को बताया गया. इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय, ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार, एमभीआई सूरज हेंब्रम, ट्रैफिक थाना प्रभारी एंव डीआरएसएम प्रकाश कुमार गिरी ने अलग-अलग जांच स्थान पर अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन चालकों को माला पहनाकर एवं गुलाब फूल दिया.

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914,8882338317

सबसे ज्यादा पड़ गई

रोहतक में NIA की रेड: कमल कॉलोनी में किराये पर रह रहे फिजियोथेरेपिस्ट के मकान में जांच, 5 सदस्यीय टीम पहुंचीएनआईए लखनऊ की टीम ने हिसार पुलिस मदद से छह माह पहले लाखनमाजरा में दबिश देकर छतीसगढ़ के गांव मांझीगुड़ा निवासी प्रियांशु कश्यप को गिरफ्तार किया था। प्रियांशु लाखनमाजरा में किराये पर मकान लेकर रहता था।