MUMBAI:नवी मुंबई में डी-मार्ट के बाहर गोलीबारी, बाइक सवार लोगों ने चलाईं गोलियां, पुलिस जांच में जुटी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पुलिस के अनुसार, ‘बाइक सवार दो लोगों ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे नवी मुंबई के सानपाड़ा इलाके में स्थित डी-मार्ट के बाहर गोलीबारी की।’

महाराष्ट्र के नवी मुंबई इलाके में रिटेल स्टोर डी-मार्ट के बाहर गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, ‘बाइक सवार दो लोगों ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे नवी मुंबई के सानपाड़ा इलाके में स्थित डी-मार्ट के बाहर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल की हालत स्थिर है। पुलिस जांच कर रही है।’

व्यस्त इलाके में 5-6 राउंड हुई गोलीबारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस जगह गोलीबारी हुई, वह एक व्यस्त इलाका है। हमलावरों ने 5-6 राउंड गोलियां चलाईं। जिससे इलाके के दुकानदार और वहां से गुजर रहे लोग घबरा गए। घटना में घायल व्यक्ति की पहचान राजाराम ठोके (48 वर्षीय) के रूप में हुई है, जिसके पेट, कंधे और पैर में गोली लगी है। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर हमलावरों की तलाश में जुटी है। जोन-1 के डीसीपी पंकज दहाने ने बताया कि ठोके के पास एपीएमसी मार्केट का कचरा इकट्ठा करने और उसके निस्तारण का ठेका है। ठोके जब एनएमएमसी वार्ड ऑफिस जा रहा था, उसी समय उस पर हमला हुआ।

खड़े वाहनों से टकराया ट्रक

इस बीच मध्य मुंबई के धारावी में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक के खड़े वाहनों से टकरा जाने से एक टैक्सी और एक टेम्पो नाले में गिर गए। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। ट्रक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे तड़के करीब पौने पांच बजे टी-जंक्शन पर यह दुर्घटना हुई। ट्रक सड़क किनारे खड़े कम से कम छह वाहनों से टकरा गया। टक्कर के कारण उनमें से कुछ वाहन जिनमें एक टेंपो और एक टैक्सी भी शामिल थी, बगल के नाले में गिर गए। यातायात पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को नाले से बाहर निकाला। अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है और शाहूनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914,8882338317

सबसे ज्यादा पड़ गई

रोहतक में NIA की रेड: कमल कॉलोनी में किराये पर रह रहे फिजियोथेरेपिस्ट के मकान में जांच, 5 सदस्यीय टीम पहुंचीएनआईए लखनऊ की टीम ने हिसार पुलिस मदद से छह माह पहले लाखनमाजरा में दबिश देकर छतीसगढ़ के गांव मांझीगुड़ा निवासी प्रियांशु कश्यप को गिरफ्तार किया था। प्रियांशु लाखनमाजरा में किराये पर मकान लेकर रहता था।