Planet News India

Latest News in Hindi

छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े


आगरा अलीगढ रोड स्थित के एल जैन इंटर कालेज के सामने अर्जुन काॅम्प्लेक्स के निकट कालेज के छात्रों के दो गुट आपस में भिड गये। जिसमें जमकर लात घूंसे चले मगर वहीं मौके पर सभ्रांत लोगों के आने पर दोनों गुटों को शांत किया। हालांकि मामले को पुलिस संज्ञान में डाल दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कुछ छात्र कोचिंग से लौट रहे थे। तभी दूसरे प़क्ष के छात्र कोचिंग से लौट रहे छात्रों से भिड गये। दोनों ओर से लात घूंसे चलने लगे। जिसमें एक छात्र चोटिल हो गया। यह देखकर तमाशाईयों की भीड जुट गई। मगर तभी कुछ सभ्रांत लोग मौके पर पहुंच गये। जिन्हें देखकर झगडा कर रहे छात्र भाग जाने में कामयाब हो गये। उधर घटना की सूचना पुलिस तक पहुंच गई है।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *