अपने लिस तो सभी करते हैं जो मजलूम और गरीबों की मदद करता है भगवान उन मनुष्य की मुसीबतों को अवश्य कम करते है। क्योंकि जब भी कोई नेक काम किया जाए तो उसे भगवान के नाम पर ही किया जाना चाहिए। ऐसा करने से नेकी पाने वाला जो दुआएं देता है वह किसी जन्नत से कम नहीं होती।
यह बिचार हसायन क्षेत्र के गांव धुबई में वेग परिवार द्वारा मजलूमों को ठंड से निजात दिलाने हेतु कबंल वितरण के दौरान सरदार अली बेग ने प्रकट किए। उन्होंने कहा कि हम तमाम काम अपनों के लिए करते है वह कोई एहसान नहीं है। मगर वही काम मजलूम और जरूरतमंदों के लिए करते है तो वह एक मिसाल बन जाता है और ऊपरवाले की निगाह में एक नेकी इकट्ठी हो जाती है। जो हमें अनजानी मुसीबतों से बचाती है। इसलिए हमें हर एक दिन कोई न कोई नेक काम करते रहना चाहिए। जिससे उस परमपिता की निगाह हम पर बनी रहे। कंबल मिलने से मजलूमों के चेहरो पर खुशी की लहर दौड गई। करीब ढाई सौ लोगों को कंबल बांटे गये। बता दें कि वेग परिवार वैसे भी हर संभव लोगों की मदद कर समाजसेवा में लगा रहता है। इस दौरान जैद अली वेग, सरदार अली वेग, आरीफ अली वेग पप्पू, तौसीफ अली वेग, दानिश बेग, अजीम वेग, आदि ग्रामीण मौजूद थे।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS