UTTAR Pradhesh: उम्र 16 साल… दोस्त पर हथौड़े से अनगिनत वार, आंखें-दांत और सिर बुरी तरह कुचला; लाश का हाल देख कांपे लोग

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

मेरठ के कंकरखेड़ा के रोहटा रोड स्थित वर्णिका स्टेट कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय किशोर ने दोस्त अभिनव (17) की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी किशोर को गिरफ्तार कर छात्र का शव गढ़ रोड पर एक ट्यूबवेल के पास से बरामद कर लिया।

चेहरा मासूम, उम्र 16 साल, लेकिन कारनामा पेशेवर अपराधी से भी ज्यादा क्रूर। आरोपी ने दोस्त अभिनव के सिर पर हथौड़े से अनगिनत वार किए। चेहरे को बुरी तरह कूच दिया। आंखें, दांत और सिर का पता ही नहीं चल रहा। जिसने भी अभिनव का शव देखा वह कांप गया।

रोहटा रोड वर्णिका स्टेट निवासी हत्यारोपी किशोर और अभिनव के बीच तीन साल से दोस्ती थी। दोनों अलग-अलग स्कूलों में पढ़ते थे। आरोपी ने 12वीं और अभिनव ने 11वीं कक्षा में पंजीयन करा रखा था। वे आईआईटी की तैयारी कर रहे थे। दोनों साथ ही कोचिंग जाते थे।

आरोपी के मुताबिक, अभिनव ने उसके फोन से गर्लफ्रेंड के फोटो और वीडियो ले लिए थे। इनके नाम पर वह उसकी गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल करने लगा था। अभिनव को समझाया, मगर नहीं माना। तब हत्या की योजना बनाई। उसने हथौड़ा घर से ही बैग में रख लिया था। शनिवार दोपहर अभिनव के साथ उसकी स्कूटी से कोचिंग के लिए निकला। बहाने से गढ़ रोड ले गया। वहां चकरोड से टयूबवेल के पास ले गया।

बातचीत के दौरान उसने थैले में पहले से रखा हथौड़ा निकालकर अभिनव के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए। मौत होने पर भी सिर पर हथौड़े मारता रहा। हत्या कर वह देर शाम घर पहुंचा और रात को आराम से सो गया। उसे अपने किए पर पछतावा नहीं था। एसएसपी डॉ विपिन ताडा का कहना है कि चेहरे पर काफी प्रहार किए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी कई चोटें आई हैं।

बातचीत के दौरान उसने थैले में पहले से रखा हथौड़ा निकालकर अभिनव के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए। मौत होने पर भी सिर पर हथौड़े मारता रहा। हत्या कर वह देर शाम घर पहुंचा और रात को आराम से सो गया। उसे अपने किए पर पछतावा नहीं था। एसएसपी डॉ विपिन ताडा का कहना है कि चेहरे पर काफी प्रहार किए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी कई चोटें आई हैं।

चार घंटे तक पुलिस को गुमराह करता रहा
शनिवार देर शाम तक छात्र वापस नहीं आया तो परिजनों ने किशोर से पूछताछ की। इस पर किशोर ने बताया कि उसने अभिनव को बेगमपुल पर छोड़ दिया था। जहां से अभिनव अपने एक दोस्त के साथ चला गया। शक होने पर परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह बार-बार बयान बदलकर घटना की जानकारी देता। वह चार घंटे तक पुलिस को गुमराह करता रहा। सख्ती से पूछने पर उसने अपना जुर्म कबूल लिया। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर अभिनव का शव बरामद किया।

पूर्व सैन्य कर्मी का बेटा है हत्यारोपी
हत्यारोपी के पिता हवलदार के पद पर थे। तीन साल पहले ही रिटायर हुए हैं। वह मूल रूप से बागपत जिले के रहने वाले हैं। रिटायर होने के बाद उन्होंने वर्णिका स्टेट कॉलोनी में मकान बना लिया था।
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई