आतिशी के खिलाफ अलका लांबा के नाम का क्यों नहीं हुआ ऐलान? कांग्रेस CEC मीटिंग में क्या-क्या हुआ

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

दिल्ली चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने 70 में से 47 विधानसभा सीटों से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. सीईसी की बैठक में कालकाजी विधानसभ सीट से अलका लांबा के नाम पर मुहर लगना औपचारिकता माना जा रहा था लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

दिल्ली की सत्ता पर फिर से काबिज होने की कोशिश में जुटी कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में 26 नाम हैं. मंगलवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक के बाद जारी की गई इस दूसरी लिस्ट के साथ ही ग्रैंड ओल्ड पार्टी की ओर से अब तक घोषित उम्मीदवारों की संख्या 47 पहुंच चुकी है. कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया जैसे आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं के खिलाफ उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं लेकिन सीएम आतिशी के खिलाफ अभी पत्ते नहीं खोले हैं.

 

सीएम आतिशी के खिलाफ कांग्रेस सीईसी की बैठक में अलका लांबा के नाम पर चर्चा हुई. अलका लांबा के नाम पर मुहर लगना और कालकाजी विधानसभा सीट से उम्मीदवारी  का ऐलान औपचारिकता माना जा रहा था लेकिन जब कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट आई, ऐसा हुआ नहीं. सूत्रों की मानें तो सीईसी की मीटिंग में कालकाजी से अलका लांब के नाम को मंजूरी दे भी दी गई थी, लेकिन बात उनकी अनिच्छा की उठ गई और यही वजह बताई जा रही है कि उनकी उम्मीदवारी का ऐलान दूसरी लिस्ट में नहीं हुआ.

 

 

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई