
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में क्रिसमस उत्सव में होंगे शामिल
रिपोर्टर – उज्जवल प्रताप
प्लेनेट न्यूज़ ,23 दिसंबर 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में क्रिसमस उत्सव में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित किया गया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ख्रीस्तीय समुदाय के प्रमुख नेताओं, जिनमें कार्डिनल्स, बिशप्स और चर्च के अन्य प्रमुख सदस्य शामिल हैं, के साथ संवाद करेंगे।
यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री कैथोलिक चर्च के मुख्यालय में आयोजित ऐसे किसी समारोह में शामिल हो रहे हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार और ख्रीस्तीय समुदाय के बीच संबंधों को मजबूत करना है।
Author: planetnewsindia
8006478914