एसपी चंद्र मोहन ने बताया कि 6 अगस्त को शहर के सेक्टर 7 में रहने वाले वरिष्ठ वकील बलवंत सिंह वालिया के घर में घुसकर इन आरोपियों ने हथियारों के बल पर 3 करोड़ की लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

कुरुक्षेत्र पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तीन करोड़ की लूट का महज चार दिन में खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चारों आरोपियों में से दो आरोपी पानीपत और दो सोनीपत के रहने वाले हैं।
मामले की जानकारी देते हुए एसपी चंद्र मोहन ने बताया कि 6 अगस्त को शहर के सेक्टर 7 में रहने वाले वरिष्ठ वकील बलवंत सिंह वालिया के घर में घुसकर इन आरोपियों ने हथियारों के बल पर 3 करोड़ की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। एसपी चंद्र मोहन ने बताया कि इन चार आरोपियों में से एक 20 मार्च को की गई बलवंत सिंह वालिया के घर पर लाखों की चोरी में भी शामिल रहा है। चारों आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है।
चारों आरोपियों में से दो आरोपी साहिल व अंश सोनीपत के रहने वाले हैं जबकि दो आरोपी कमल व प्रिंस पानीपत के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों से लाखों रुपये की बरामदगी भी कर ली है। एसपी का कहना है कि इनको रिमांड पर लेकर इनसे जुड़े अन्य गैंग के सदस्यों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जाएगी।